शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
बुधवार सुबह इलाके के लोग पड़ोस में रहने वाले एयरफोर्स कर्मी के निर्माणाधीन मकान में गए, तो मकान का सेप्टिक टैंक खुला हुआ था। उसमें पानी भरा हुआ था।लोगों ने बच्चे के डूबने की आशंका जताई, तो एसीपी चकेरी एसएस रामटेके ने टैंक को खाली कराया गया। इस दौरान बच्चे का शव टैंक में ही बरामद हो गया। थाना प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि खेलने के दौरान बच्चा सीवर टैंक में गिर गया था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
दोनों भाइयों के बीच इकलौता बेटा था अयांश
पिता प्रवेश कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई पंकज की तीन बेटियां हैं और छोटे भाई प्रशांत की अभी शादी नहीं हुई है। दोनों भाइयों के बीच अयांश ही इकलौता बेटा था। वह घटना पर अफसोस जताते हुए कह रहे थे कि इतनी कम उम्र ने भगवान ने उनके बेटे को छीन लिया।
छह जून अयांश का जन्मदिन, इलाके में सन्नाटा
लोगों का कहना था कि अयांश रोजाना इलाके के बच्चों के साथ घर के बाहर ही खेलता था। उसे क्या पता था कि मंगलवार को वह आखिरी बार खेल पाएगा। पिता प्रवेश ने बताया कि अयांश का छह जून को जन्मदिन होता था। इस बाद वह पांच साल का हो जाता, लेकिन भगवान ने उनके परिवार की खुशियां छीन ली।