Kanpur Crime: एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा ने बताया है कि युवक पर धारदार हथियार से हमलाकर हत्या की गई है। जांच चल रही है। चौकीदारों से पूछताछ की जा रही है।
कानपुर में बाबूपुरवा थाने के सामने ट्रांसपोर्ट भवन परिसर में 40 वर्षीय पेंटर की हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उसका शव क्यारियों के बीच नग्नावस्था में मिला। मौके पर एडीसीपी दक्षिण समेत अधिकारी और फोरेंसिक टीम पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों चौकीदारों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मुंशीपुरवा निवासी (40) पेंटर संतोष कुमार ऊर्फ कलाकार के परिवार में पत्नी अंजली, बेटी गुनगुन, सानवी और बेटा लकी हैं। नशेबाजी के चलते पत्नी और बच्चे संतोष से करीब चार साल से अलग रह रहे हैं। संतोष की बहन राधा ने बताया कि नशे के चलते भाई मकान भी बेच चुका था।
वह बबूपुरवा थाने के सामने यूपी ट्रांसपोटर्स एसोसिएशन के भवन परिसर में चौकीदार अशोक और भाटे के साथ रहता था। शुक्रवार सुबह संतोष की मौत की सूचना मिली। उसका शव नग्नावस्था में था और भवन से क्यारियों तक मिट्टी में घसीटने के निशान थे। एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा ने बताया है कि युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई है। जांच चल रही है।