फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack: पर्यटकों में डर का माहौल…5000 यात्रियों ने रद्द कराई टिकट, बोले- खतरा नहीं ले सकते मोल

Thu, 24 Apr 2025 07:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना के बाद पर्यटकों में डर का माहौल है। इसका असर शहर में भी है। अप्रैल महीने में शहर से श्रीनगर जाने वाले परिवारों ने अपने टूर पैकेज रद्द करा दिया हैं। वहीं, 5000 यात्रियों ने जम्मू जाने की ट्रेन टिकट ही रद्द करवा दी है।
विज्ञापन
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेंट्रल स्टेशन पर गश्त के दौरान यात्रियों से पूछताछ करते जीआरपी थाना प्रभार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम हमले के बाद करीब पांच हजार लोगों ने जम्मू-कश्मीर जाने के लिए ट्रेन की टिकट रद्द करा दी है। इनमें तीन को छोड़कर बाकी ने ऑनलाइन टिकट कराई थी। इधर, आतंकी हमले के बाद बुधवार को सेंट्रल व गोविंदपुरी स्टेशन पर सतर्कता बरती जा रही है। जीआरपी व आरपीएफ के जवान गश्त करते रहे। ट्रेनों में भी चेकिंग बढ़ा दी गई है। जम्मू रूट की प्रमुख ट्रेन जम्मू तवी एक्सप्रेस है।

विज्ञापन

माता वैष्णो देवी धाम के लिए चलने वाली इस ट्रेन से ज्यादातर लोग यात्रा करते हैं। पहलगाम में आतंकी घटना के बाद वहां से लौटने वालों में दहशत का माहौल है। इसे देखकर जम्मू कश्मीर जाने वाले शहर और आसपास के लोग टिकट रद्द करा रहे हैं। बुधवार को करीब 40 यात्री आरक्षित टिकट बुकिंग काउंटर पर पहुंचे और टिकट निरस्त कराए। कानपुर सेंट्रल, गोविंदपुरी समेत आसपास के स्टेशनों से करीब पांच टिकट रद्द कराए गए हैं।

ट्रेनों में यात्री घटे
आतंकी हमले के बाद जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्री घट गए हैं। शहर के लोग अब हालात ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। लोग मई व जून की यात्राएं रद्द कर दूसरे क्षेत्रों की टिकट बुक करा रहे हैं। टिकट रद्द कराने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

इन्होंने वापस किए टिकट
केशवनगर के देवेश, नौबस्ता के राजेंद्र व बर्रा निवासी देवेंद्र की 28 मई को कानपुर सेंट्रल-जम्मू तवी एक्सप्रेस से श्रीनगर, पहलगाम जाने की तैयारी की थी, लेकिन आतंकी घटना के इन्होंने टिकट रद्द करा दी है। अब गर्मी की छुट्टी में नैनीताल, हरिद्वार जाने की तैयारी में हैं।

अभी ट्रेनों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। जम्मू क्षेत्र की ट्रेनें सामान्य रूप से चलाई जा रही हैं। हालांकि सुरक्षा जवान सतर्क हैं।  -आशुतोष सिंह, डिप्टी सीटीएम

सेंट्रल पर अलर्ट, जीआरपी ने खंगाले प्लेटफार्म
आतंकी घटना के बाद सेंट्रल पर अलर्ट है। बुधवार को पूरे दिन जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के साथ आरपीएफ टीमें सतर्क रहीं। सभी 10 प्लेटफार्मों के साथ ही कैंट और सिटी साइड परिसर में गश्त करते रहे। संदिग्ध लोगों व यात्रियों से पूछताछ की गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीएसी व क्यूआरटी टीमों को भी सतर्क किया गया है।

रद्द कर रहे जम्मू कश्मीर के टूर पैकेज
कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना के बाद पर्यटकों में डर का माहौल है। इसका असर शहर में भी है। अप्रैल महीने में शहर से श्रीनगर जाने वाले करीब 60 परिवारों ने अपने टूर पैकेज रद्द करा दिया हैं। इनमें अधिकतर कपल हैं, जिनकी नई शादी हुई है। ट्रैवल एजेंसियों के मुताबिक, पैकेज रद्द कराने वाले लोग अनुरोध कर रहे हैं कि वह आतंकी घटना से सदमे हैं।

बोले- खतरा नहीं ले सकते मोल
ऐसे में कश्मीर की यात्रा करके खतरा मोल नहीं ले सकते हैं। पहलगाम में आतंकी घटना के बाद मई और जून में भी जम्मू-कश्मीर जाने वाले करीब 450 परिवारों में करीब 20 फीसदी लोगों ने हिमाचल, केरल, शिलॉन्ग जैसी जगहों पर जाने की योजना बना ली है। ट्रैवल एजेंसियों के मुताबिक, पहलगाम के लिए बुक किए गए कई टूर पैकेजों को रद्द करने के लिए अनुरोध आ रहे हैं।

दूसरे सुरक्षित पर्यटन स्थलों की ले रहे हैं जानकारी
इन लोगों को अगले कुछ हफ्तों में यात्रा करनी थी। अब इन्होंने अपना प्लान रद्द कर दिया है। ट्रैवल एजेंसी के संचालक शारिक अल्वी ने बताया कि पहलगाम घटना के बाद लगातार फोन आ रहे हैं। लोग अपनी बुकिंग रद्द कराना चाहते हैं। इसके अलावा कई ग्राहक दूसरे सुरक्षित पर्यटन स्थलों की जानकारी ले रहे हैं। बताया कि शहर से हर साल 1300 परिवार गर्मी के मौसम में घूमने जाते हैं।
विज्ञापन

पर्यटन सीजन पर पड़ सकता है असर
इसमें करीब 40 फीसदी परिवार श्रीनगर जाते हैं। अन्य 60 फीसदी पूरे देश और विदेश की यात्रा करते हैं। ट्रैवल एजेंसी के संचालक लकी अरोड़ा ने बताया कि इस घटना का असर व्यवसाय पर पड़ा है। नई बुकिंग रुक गई हैं। आशंका जताई कि इसका असर पर्यटन सीजन पर पड़ सकता है। बताया कि जिन परिवारों ने यात्रा रद्द कराई है, उनका कहना है कि वह आतंकी घटना से सदमे में हैं। ऐसे में कश्मीर की यात्रा करके खतरा मोल नहीं ले सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें