फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो से सफर का सपना टला, प्रधानमंत्री आज नहीं आएंगे सीएसए

Thu, 24 Apr 2025 12:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को सीएसए नहीं आएंगे। पांच स्टेशनों में ट्रेन संचालन का लोकार्पण टला गया।
विज्ञापन
कानपुर मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री का दौरा निरस्त होने से मेट्रो का यात्री सेवा विस्तार टल गया है। इससे शहरवासियों का आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो में सफर का सपना सपना ही रह गया। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के अनुसार केंद्र या प्रदेश सरकार की ओर से अगली तिथि तय कर लोकार्पण कर कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी कॉरिडोर-1 के तहत आईआईटी से नौ किलोमीटर दूर मोतीझील मेट्रो स्टेशन तक छह मेट्रो ट्रेनें संचालित कर रहा है। इसी कॉरिडोर के सेक्शन-2 में नवनिर्मित पांच भूमिगत मेट्रो स्टेशनों (चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज और कानपुर सेंट्रल) तक यात्री सेवा के लिए दो मेट्रो ट्रेनें भूमिगत सेक्शन में लगाईं हैं। चार दिन पहले सभी स्टेशनों में कंट्रोलर सहित अधिकारियों, कर्मचारियों की भी ड्यूटियां लगा दी गई थीं। टिकट काउंटर के साथ ही ऑटोमैटिक टिकट मशीनें भी लग गई हैं। बुधवार दोपहर कॉरिडोर के लोकार्पण की तैयारियां होती रहीं। लोकार्पण के लाइव टेलीकास्ट के लिए एलईडी लगाई गई थीं, लेकिन दोपहर में जैसे ही प्रधानमंत्री का दौरा रद्द होने की जानकारी हुई तो सारी तैयारियों पर पानी फिर गया।

फिलहाल मेट्रो सेवा विस्तार टल गया है। लोकार्पण हुए बिना कानपुर सेंट्रल तक यात्री सेवा शुरू नहीं की जाएगी। सरकार की तरफ से अगली तारीख तय कर लोकार्पण करने का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद ही यात्री सेवा शुरू की जाएगी। - सुशील कुमार, प्रबंध निदेशक, यूपीएमआरसी

विज्ञापन

कानपुर मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
सीएम बदल सकते हैं मेट्रो स्टेशनों का नाम
मुख्यमंत्री चाहें तो किसी भी मेट्रो स्टेशन का नाम बदल सकते हैं। यह जानकारी बुधवार को यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने दी। बताया कि स्टेशनों का नाम राइट्स संस्था ने डीपीआर बनाते समय सुझाए थे। यह डीपीआर केडीए ने बनवाई थी। फिर भी यदि शहरवासी कुछ स्टेशनों के नाम बदलवाना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री से आग्रह करना पड़ेगा।

बता दें कि पार्षदों, समाजसेवी संस्थाओं सहित अन्य लोगों ने नयागंज, नवीन मार्केट, एसपीएम, किदवईनगर मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने की मांग की है। तर्क दिया कि नयागंज स्टेशन का नाम नरोना चौराहा स्टेशन, फूलबाग या माल रोड स्टेशन होना चाहिए क्योंकि यह मॉल रोड के नरोना चौराहे पर बना है और फूलबाग चौराहे के पास है। नयागंज वहां से लगभग एक किलोमीटर दूर है। इसी तरह जिस स्थान पर किदवईनगर मेट्रो स्टेशन बनाया गया है। वहां गोशाला के पास फूल मंडी लगती है। एसपीएम स्टेशन का नाम भी बदलकर बगिया क्राॅसिंग स्टेशन या राजकीय उन्नयन बस्ती और नवीन मार्केट स्टेशन का नाम बदलकर परेड स्टेशन रखने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें