प्रोफेसर करंदीकर ने लिखा कि एक और पूर्व छात्र ने हमें गौरवान्वित किया है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि डॉ. राजवंशी को पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गई है। डॉ. राजवंशी ने ग्रामीण विकास कार्य, विशेष रूप से नवीकरणीय ऊर्जा आधारित खाना पकाने और प्रकाश व्यवस्था में अहम भूमिका निभाई है।
आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र डॉ. अनिल राजवंशी का चयन पद्मश्री सम्मान के लिए हुआ है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इसकी घोषणा के बाद आईआईटी के निदेशक प्रोफेसर अभय करंदीकर ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। डॉ. राजवंशी वर्तमान में ऩंबकर कृषि अनुसंधान संस्थान (एनएआरआई) महाराष्ट्र के निदेशक हैं।
विज्ञापन
प्रोफेसर करंदीकर ने अपने ट्वीट में लिखा कि एक और पूर्व छात्र ने हमें गौरवान्वित किया है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि डॉ. राजवंशी को पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गई है। डॉ. राजवंशी ने ग्रामीण विकास कार्य, विशेष रूप से नवीकरणीय ऊर्जा आधारित खाना पकाने और प्रकाश व्यवस्था में अहम भूमिका निभाई है।
इनको कृषि अवशेषों से बिजली उत्पादन, कृषि से नवीकरणीय ईंधन उत्पादन, इलेक्ट्रिक साइकिल रिक्शा और अक्षय ऊर्जा के उपयोग के माध्यम से जल शोधन और अपशिष्ट उपचार लिए भी जाना जाता है। उनके नाम 230 से अधिक प्रकाशन, सात पेटेंट और कई पुस्तकें हैं। डॉ. राजवंशी आईआईटी कानपुर से 1972 में बीटेक और 1974 में एमटेक पास आउट हैं। बता दें कि संस्थान के डॉ. एचसी वर्मा और प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल भी पद्मश्री सम्मान से नवाजे जा चुके हैं।