फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डों तक ऑक्सीजन सप्लाई का होगा अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। कस्बा स्थित सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगवाया जा रहा है। इसके शुरू होने से पहले वार्ड में ऑक्सीजन की सप्लाई के अभ्यास के लिए शुक्रवार को सिलिंडर का प्रयोग किया जाएगा। इसकी जानकारी लेने के लिए गुरुवार को नोडल अधिकारी सीएचसी पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान वार्ड में गंदगी देखकर सफाई कर्मचारी को फटकार लगाई। खामियों को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश सीएचसी अधीक्षक को दिए।
विज्ञापन

पुखरायां सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। इसके संचालन से पहले शुक्रवार को वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई का अभ्यास सिलिंडर से किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को जिला क्षय रोग अधिकारी व नोडल अफसर डॉ. जीएस चौहान ने सीएचसी पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी। पीकू वार्ड में सफाई और परिसर में गंदगी देखकर नाराजगी जताई। सफाई कर्मचारी मानसिंह को फटकार लगाई।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार सचान को निर्देशित किया कि संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी करें। उन्होंने पीकू वार्ड की क्रियाशीलता के लिए दवा व उपकरण सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। वहीं जिन वार्डों में आक्सीजन प्वाइंट नहीं बने हैं उनको तत्काल बनवाने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट की फिटिंग की जा रही है।
विज्ञापन

जिसके कारण सिलिंडर लगाकर शुक्रवार को ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था देखी जाएगी। वहीं कोविड की संभावित तीसरी लहर से बचाव की तैयारी पूरी की जा रही है। इस दौरान डॉ. आरती, डॉ. मनोज कुमार, फार्मासिस्ट जेएन सचान, संदीप सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें