फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल व पुखरायां सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट शुरू

विज्ञापन
जिला अस्पताल महिला में फीता काटकर ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करतीं विधायक मौजूद डीएम, सीडीओ। (संव? - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/पुखरायां। कोरोना की दूसरी लहर में देश को ऑक्सीजन की कमी से जूझना पड़ा। अब ऑक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए जिले में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए हैं। यह बात सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने गुरुवार को जिला महिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करते हुए कहीं। वहीं पुखरायां सीएचसी में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट का गुरुवार को विधायक ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कानपुर देहात समेत कई जिलों में वर्चुअल माध्यम से पीएम केयर फंड से बनने वाले ऑक्सीजन प्लांटों का उद्घाटन किया गया। जिला महिला अस्पताल अकबरपुर मेें लगे ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ सदर विधायक, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व सीडीओ सौम्या पांडेय ने फीता काटकर किया।
इस दौरान डीएम ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट कोरोना की संभावित तीसरी लहर आने पर अहम भूमिका निभाएंगे। महिला अस्पताल में टोरेंट की ओर से ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। जिससे प्रति मिनट एक हजार लीटर ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एके सिंह, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. वंदना सिंह, एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, पुखरायां सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करते हुए विधायक विनोद कटियार ने कहा कि वैक्सीनेशन और ऑक्सीजन की सुविधा लोगों के जीवन को सुरक्षित करने का प्रयास है। संक्रमण से बचने के लिए लोगों को स्वयं जागरूक होना होगा।
राजस्थान लिकर्स के प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि प्लांट से प्रति मिनट में 334 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एमके जातरिया, एसडीएम राम शिरोमणि, कोतवाल राजेश कुमार सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार सहित अन्य चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें