इटावा। एमनीव विजन स्कूल में चल रहे एनसीसी एडवांस लीडरशिप कैंप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया। बुधवार को कैंप में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया।
कैंप कमांडेंट कर्नल सुधांशु ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसी को सफलता एकदम से प्राप्त नहीं होती। निरंतर लगन मेहनत और सतत प्रयासों से ही सफलता हासिल होती है। इस अवसर पर एमनीवविजन स्कूल के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव ने कहा कि एनसीसी केवल अनुशासन की शिक्षा नहीं देती बल्कि यह जीवन में जिम्मेदारी नेतृत्व और देशभक्ति की भावना को भी जागृत करती है। इस मौके पर सूबेदार सुधीर कुमार, नायब सूबेदार तारिक अहमद, बीएचएम जितेन्द्र पाल सिंह, सीएचएम विजयंत सिंह, एनसीसी आफिसर लेफ्टिनेंट सुनील सेंगर, प्रशांत कमल, थर्ड ऑफीसर रजनी मौजूद रहीं।