फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पिता को बंधक बना बैनामा कराने का आरोप, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लोकासाई गांव में पैतृक छह बीघा जमीन को लेकर चल रहे विवाद में दो पक्षों ने अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई है। पहली रिपोर्ट भाई ने अपनी विवाहित बहन, बहनोई समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पिता को बंधक बनाने और उनके साथ मारपीट करके जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया है। वहीं बहनोई ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ पत्नी को उठा ले जाकर जमीन का बैनामा कराने का प्रयास करने के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन


गौतम सिंह निवासी गांव लोकासाई ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि 10 अक्तूबर को मेरे पिता कप्तान सिंह की गांव में छह बीघा जमीन थी। मेरी बहन तुषा, बहनोई रामनरेश व उनके साथी सर्वेश निवासी ग्राम जाजूमई थाना असराना जनपद फिरोजाबाद ने पिता को दो माह तक बंधक बनाकर रखा और उनसे मारपीट करके दान पत्र के माध्यम से जमीन का बैनामा करा लिया। आरोप लगाया कि मेरे छोटे भाई बहनों को मारने की धमकी भी पिता को दी। इस मामले में बहनोई का साथ धर्मेंद्र तोमर निवासी भगवतीपुर कछार कामेत व विजय कुमार निवासी संतोषपुर ने भी दिया।
उधर, दूसरी रिपोर्ट तुषा के पति रामनरेश निवासी ग्राम जाजूमई थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद ने कराई है। इसमें बताया कि उसकर पत्नी तुषा देवी को पिता कप्तान सिंह ने स्वेच्छा से मेरी पत्नी को छह बीघा खेत दान कर दिया था। उसी समय से विपक्षीगण पत्नी के गांव लोकासाई के रामनरेश, जितेंद्र कुलदीप मेरी जमीन को बिकवाने के लिए मेरी पत्नी व मुझ पर दबाव बना रहे हैं। 21 अक्तूबर को विपक्षीगण मेरी पत्नी को लेकर गये और उसे गाड़ी में बैठाकर घुमाते रहे। 25 अक्तूबर को मेरी पत्नी को विपक्षीगण रामनरेश, जितेंद्र उर्फ जीतू कुलदीप, गौतम व दो तीन अज्ञात व्यक्ति गाड़ी से लेकर तहसील सदर पहुंचे। मेरी पत्नी से जबरदस्ती बैनामा करने के लिए दबाव बनाने लगे। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें