फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई: जनरल स्टोर के अंदर दबंगों का तांडव, दुकानदार का गला दबाया, लात-घूंसों से पीटा, काउंटर और मॉनीटर भी तोड़ा

Sat, 19 Sep 2026 02:00 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: कोंच कोतवाली अंतर्गत तीतरा खलीलपुर गांव में दबंगों ने एक जनरल स्टोर में घुसकर तांडव मचाया। दुकानदार से मारपीट करने के साथ ही काउंटर व सीसीटीवी मॉनीटर तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में कोतवाली कोंच क्षेत्र की भेड़ चौकी के अंतर्गत तीतरा खलीलपुर गांव में जनरल स्टोर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। दुकानदार ने गांव के ही तीन युवकों पर दुकान में घुसकर काउंटर और सीसीटीवी मॉनीटर तोड़ने तथा उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

दुकानदार के मुताबिक, तीनों युवक दुकान में घुसे और सामान व काउंटर में तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए गला दबाया और लात-घूंसों से मारपीट की। दुकानदार का कहना है कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन

http://



पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर

आरोप है कि आसपास के दुकानदारों के पहुंचने पर तीनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें