फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा का कत्ल: सिर और गर्दन पर धारदार औजार से 10 वार, ये शब्द कहने पर भड़का भांजा; मारकर तीसरी मंजिल से फेंका

Sat, 19 Sep 2026 01:45 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव

सार

उन्नाव में एक युवक ने नाजायज औलाद कहने पर मामा की हत्या कर शव तीसरी मंजिल से फेंक दिया। भांजे ने धारदार हथियार से मामा पर ताबड़तोड़ वार किए।  आरोपी ई-रिक्शा चालक मामा के साथ रहता था। शव छिपाने के दौरान आरोपी को पड़ोसी ने देख लिया था।
विज्ञापन
Maternal uncle murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उन्नाव जिले की डूडा कॉलोनी में भांजे ने मामा की धारदार हथियार से हत्या कर शव तीसरी मंजिल से फेंक दिया। हत्या की वजह नाजायज की औलाद कहना बताई जा रही है। पड़ोसी की सूचना पर सीओ, कोतवाल, फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के डूडा कॉलोनी नंबर 5/12 में रह रहे दीपनारायण पांडेय उर्फ छोटू (42) ई-रिक्शा चलाते थे। दीपनारायण के साथ उनका भांजा अचलगंज थाना क्षेत्र के नेवरना निवासी उमंग त्रिपाठी भी रहता था। दोनों शराब व कई तरह के नशे के आदी थे। 

पड़ोसी सुधीर शुक्ला ने बताया कि उमंग की मां के चाल-चलन को लेकर दोनों में आए-दिन विवाद होता था। बृहस्पतिवार की रात भी दोनों में विवाद की तेज आवाजें आ रही थीं। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उमंग ने दीपनारायण की धारदार हथियार से हत्या कर शव तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। किसी को पता न चले इसलिए उमंग शव को चादर से ढक रहा था। यह देख पड़ोसी ने सूचना पुलिस को दी दी।
विज्ञापन

घटनास्थल पर सीओ विनी सिंह, कोतवाल चंद्रकांत मिश्र और काशीराम और सदर चौकी इंचार्ज फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। चर्चा है कि हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ भी की है। 

 

उसने बताया है कि मामा दीपनारायण नशे की हालत में मां के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते थे। आए-दिन उनके चाल-चलन को लेकर ताना मारते थे। रात में उन्होंने नाजायज की औलाद कहा तो गुस्सा आया और पास में रखे धारदार औजार से हत्या कर दी। सीओ सिटी ने बताया कि भांजे और मामा में काफी समय से विवाद था। पड़ोसी सुधीर शुक्ला की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन

सिर और गर्दन पर धारदार औजार से किए थे 10 वार
मामा की हत्या के मामले में पैनल में शामिल सीएचसी रसूलपुर रूरी के डॉ. शोएब अली और सीएचसी असोहा के डॉ. अरविंद कुमार ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसमें सिर और गर्दन में कुल्हाड़ी या चापड़ जैसे धारदार हथियार से हमले के 10 गहरे जख्म मिले हैं। इससे साफ है हत्यारोपी ने ताबड़तोड़ हमले कर मामा को मौत के घाट उतारा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें