उरई में कई दिनों से मायके में रह रही पत्नी ने जब घर लौटने से इन्कार कर दिया तो गुस्साए पति ने आत्मघाती कदम उठा लिया। रविवार रात रज्जन निषाद (35) की फोन पर पत्नी से कहासुनी हो गई, इससे खफा रज्जन सोमवार सुबह करीब 10 बजे तीन मासूम बेटियों सुनैना (7), अला (5) और बाबू (2) को लेकर रामपुरा के जुहीखा पुल पर पहुंच गया। अला, बाबू को यमुना नदी में फेंकने के बाद खुद भी छलांग लगा दी।
पहले बड़ी बेटी पिता का हाथ छुड़ाकर भाग गई, उसी ने लोगों को घटना की जानकारी दी। रात आठ बजे तक एसडीआएफ की टीम तीनों की तलाश नदी में करती रहीं लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। रामपुरा थाना क्षेत्र के मढ़ेपुरा गांव निवासी रज्जन निषाद मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी तीन बेटियां सुनैना, अला और बाबू हैं। परिजनों ने बताया कि रज्जन शराब का आदी है।