http://
अच्छी कीमत नहीं मिलने के कारण बेच नहीं पाया
इसी दौरान पुलिस मुठभेड़ में कोंच कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा बेड़ा गांव निवासी अरमान घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल भेजा गया। आरोपी के पास से एक देशी तमंचा, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 28 अगस्त को रघुवीर धाम के पास पैदल जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर भाग गया था। वह मंगलसूत्र बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था, लेकिन अच्छी कीमत नहीं मिलने के कारण उसे बेच नहीं पाया।
तमंचा, मंगलसूत्र और बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, सोने का मंगलसूत्र और पांच सोने के मोती बरामद किए हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त लाल रंग की हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक, लावा कंपनी का मोबाइल और 510 रुपये नकद भी मिले हैं। पुलिस ने मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में अभियोग दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आसपास के जनपदों और थानों से पता कराया जा रहा है।