पिछले नौ माह से कर रहे हैं सवाल
वार्ड-62 के भाजपा पार्षद भवानी शंकर को सबसे अधिक 14.41 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए। जोन-3 के वार्ड-88 की भाजपा पार्षद कंचन शुक्ला के लिए सबसे ज्यादा 8.50 करोड़ प्रस्तावित हैं। वार्ड-38 के भाजपा के बागी पार्षद पार्षद हरि स्वरूप तिवारी के लिए बजट शून्य है। हरि स्वरूप वार्डों के विकास कार्य के लिए राशि में इतने बड़े अंतर और नगर निगम में बजट तय करने की प्रक्रिया को लेकर पिछले नौ माह से सवाल कर रहे हैं। जोन-4 में वार्ड-15 के भाजपा पार्षद सौरभ देव के लिए सबसे ज्यादा 6.96 करोड़ प्रस्तावित हैं।
इनके लिए इतना बजट हुआ प्रस्तावित
वार्ड-42 के भाजपा पार्षद जितेंद्र बाजपेई को 6.21 करोड़, तो वार्ड-4 के भाजपा के बागी पार्षद अंकित मौर्य और वार्ड-10 की भाजपा की बागी पार्षद लक्ष्मी कोरी के लिए बजट शून्य है। जोन-5 में प्रस्तावित विकास बजट में वार्ड-34 के भाजपा पार्षद नीरज गुप्ता के लिए सबसे ज्यादा 9.45 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। वार्ड-93 के भाजपा के पार्षद दल के नेता नवीन पंडित को 5.70 करोड़, तो वार्ड-50 की भाजपा की अनुप्रिया दुबे को महज 32 लाख रुपये प्रस्तावित हैं। जोन-6 के वार्ड-44 की निर्दलीय पार्षद कुंती के लिए सबसे ज्यादा 7.01 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। पांच बार जीतकर आने वाले वार्ड-40 के भाजपा पार्षद महेंद्र पांडे को 52.50 लाख रुपये प्रस्तावित हैं।
15वें वित्त की अध्यक्ष हैं महापौर
15वें वित्त आयोग की अध्यक्ष महापौर प्रमिला पांडेय, सचिव/संयोजक नगर आयुक्त और सदस्य जिलाधिकारी, केडीए उपाध्यक्ष व पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता हैं।
125 करोड़ विकास कार्य के लिए टेंडर 16 को
594 करोड़ रुपये के 765 विकास कार्य 110 पार्षदों में बांटे गए हैं। इनमें से करीब 350 काम हो चुके हैं जबकि अन्य अभी होने हैं। नगर निगम में भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद करीब 125 करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर पिछले दिनों रद्द कर उन्हें नए सिरे से जारी कराने की तैयारी है। यह टेंडर अब 16 सितंबर को होंगे।
सबसे कम बजट पाने वाले वार्ड
वार्ड नंबर पार्षद कुल प्रस्तावित राशि
94 सैयद अनवर अली 0
38 हरि स्वरूप तिवारी 0
4 अंकित मौर्य 0
10 लक्ष्मी कोरी 0
5 आलोक पांडे 12.13 लाख
97 तबस्सुम अमीन 25 लाख
11 विजय लक्ष्मी यादव 30 लाख
50 अनुप्रिया दुबे 32 लाख
74 नीलम शुक्ला 42 लाख
89 सुशील तिवारी 48 लाख
सबसे ज्यादा बजट वाले पार्षद
वार्ड नंबर पार्षद कुल प्रस्तावित राशि
62 भवानी शंकर राय 14.41 करोड़
41 दीप्ति तिवारी 10.86 करोड़
82 ऋचा द्विवेदी 10.79 करोड़
95 सौम्या शुक्ला 10.70 करोड़
46 क्षमा शुक्ला 10.38 करोड़
63 श्वेता गुप्ता 10.02 करोड़
34 नीरज गुप्ता 9.45 करोड़
22 शुभम वर्मा 9.33 करोड़