फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: ससुरालियों ने विवाहिता को छत से फेंका…गंभीर घायल, घटना सीसीटीवी में हुई कैद, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 20 Jun 2025 10:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: शहर कोतवाली क्षेत्र के श्याम नगर में मारपीट का विरोध करने पर विवाहिता को ससुराल में छत से फेंक दिया गया। घटना घर के सामने लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में मारपीट का विरोध करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को छत से फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पूरी घटना घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन

शहर के मोहल्ला श्याम नगर निवासी कमर सिद्दीकी ने उरई कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उनकी बेटी आमना का निकाह चार साल पहले आरिफ से हुआ था। आमना की यह दूसरी शादी थी। उसके पहली शादी से तीन बच्चे हैं। निकाह से पहले उसके दूसरे पति आरिफ निवासी मोहल्ला तिलक नगर ने बच्चों की देखभाल का वादा किया था।

पति और ससुरालियों ने की मारपीट
हालांकि, शादी के बाद उसने दो बच्चों को घर से निकाल दिया। साथ ही, आमना से मारपीट करने लगा और 19 जून को शाम को पति आरिफ, उसका भाई इमरान उर्फ लालू, बहन शहनाज और पुत्री निदा ने आमना से जमकर मारपीट की। इसके बाद उन्होंने उसकी सोने की झुमकी भी छीन ली।
विज्ञापन

विरोध पर छत से नीचे फेंका
जब उसने इसका विरोध किया, तो उन्होंने आमना को छत से नीचे फेंक दिया। वह नीचे खड़ी बाइक पर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ अर्चना सिंह ने बताया है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें