फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दिनदहाड़े लूटकांड के तीन लुटेरे गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दो के पैर में लगी गोली, ये सामान हुआ बरामद

Fri, 20 Jun 2025 09:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज में पुलिस ने मुठभेड़ में तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस , व एक काला बैग (लूट का माल) बरामद किया गया। 

विज्ञापन
लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट के पश्चिमी चौकी क्षेत्र के मोहल्ला गोपीनाथपुरम में दो दिन पहले दिनदहाड़े घर में घुसकर लुटेरों ने महिलाओं संग लूटपाट की थी। इस मामले में शुक्रवार सुबह पुलिस ने आजाद मार्ग के कटहा गांव मोड़ के पास हुई मुठभेड़ में तीन लुटेरों को पकड़ा है। इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन

पुलिस ने लूट का माल बरामद कर लिया है  और लुटेरों के पास से तमंचे व कारतूस भी मिले हैं। बता दें कि 18 जून को गोपीनाथपुरम मोहल्ले में रहने वाली कुसुम श्रीवास्तव के घर में लूट की घटना हुई थी। इसके बाद एस पी उन्नाव दीपक भूकर ने खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई थी। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पहले ही पकड़ लिया था।

माल का बंटवारा करते समय हुई मुठभेड़
उससे पूछताछ की गई, जिसकी सूचना पर शुक्रवार सुबह आजाद मार्ग के कटहा गांव मोड़ के पास लूट के माल का बंटवारा करते समय लुटेरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे मुखबिर ने बताया कि घटना से संबंधित तीनों अभियुक्त पुनः किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala

पुलिस और सर्विलांस टीम मौके पर पहुंची
तीनों बदमाश थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत ग्राम कटाह होटल गंगा गैलेक्सी के सामने मरहला आजाद मार्ग पर बैठे हैं। सूचना के आधार पर थाना गंगाघाट पुलिस और स्वॉट/सर्विलांस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया। तभी दो अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

विज्ञापन

तीनों बदमाश गिरफ्तार

मुठभेड़ में दो बदमाशों दीपक (26) पुत्र स्व. नरेश निवासी जनपद रायबरेली व देवेंद्र सिंह (19) पुत्र सरवन सिंह निवासी जनपद हरदोई के पैर में गोली लगी है। उनको इलाज के लिए जिला चिकित्सालय उन्नाव भेजा गया है। वहीं, तीसरे अभियुक्त आशीष गुप्ता (22) पुत्र कालीचरन निवासी जनपद लखनऊ को दौड़ाकर पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें