फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई सामुहिक दुष्कर्म का मामला: किशोरी को अगवा कर किया था कुकृत्य, चारों आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Jun 2022 03:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

कदौरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात घर से बाहर निकली किशोरी को चार दोस्तों ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
कदौरा पुलिस की गिरफ्त में गैंगरेप के चारों आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले के कदौरा थाना क्षेत्र में सामुहिक दुष्कर्म के चारों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी कर चारों युवकों को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात शौच क्रिया को गई किशोरी के साथ युवकों ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया था। 

विज्ञापन

किशोरी के पिता ने इसकी शिकायत शुक्रवार को थाने में की थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर एन कुमार, जितेंद्र उर्फ जीतू, मोहित कुमार और मनोज कुमार के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया था। 
मामला गैंगरेप का होने के कारण पुलिस ने शुक्रवार की रात को मुखबिर की सूचना पर चारों आरोपियों को चतेला तिराहा पर बस स्टैंड से पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने बताया कि किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भिजवाया है। चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये था पूरा मामला
कदौरा थाना क्षेत्र में शौच को गई किशोरी को चार युवकों ने अगवा कर लिया। शौचालय से कुछ दूरी पर खाली मकान में ले जाकर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। युवकों के भागने पर लहूलुहान हालत में घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ थाने पहुंची किशोरी ने युवकों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें