कोंच थाना क्षेत्र में एक महिला ने अश्लील फोटो वायरल कर अवैध संबंध बनाने के लिए धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने सीओ से शिकायत करते हुए मदद मांगी है।
महिला उत्पीड़न के खिलाफ सख्त कानून के बाद भी मामलों में कमी नहीं आ रही है। ऐसा ही एक मामला, उत्तर प्रदेश के उरई जिले में सामने आया है। यहां एक युवक ने पीड़िता की अश्लील फोटो खींच लीं और अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
महिला ने इस बात से इंकार कर दिया, तो आरोपी ने उसे फोटो वायरल करने की धमकी दे डाली। बता दें कि यह मामला कोंच क्षेत्र का है, जहां अश्लील फोटो वायरल कर अवैध संबंध बनाने के लिए धमकाने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने सीओ से शिकायत की।
कैलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने शनिवार को सीओ को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह मजदूर है। खेतों में बकरियां चराकर भरण पोषण करतीं है। महिला ने प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के ही एक युवक ने धोखे से उसकी अश्लील फोटो खींचकर सोशल साइट पर वायरल करने की धमकी दी है।
वह फोटो का डर दिखाकर अवैध संबंध बनाने के लिए उसको लगातार धमका रहा है। मामले की सूचना उसने थाना पुलिस को दी। जानकारी होने पर युवक कुल्हाड़ी लेकर खेत पर आया और जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर महिला ने सीओ से कार्रवाई की गुहार लगाई है।