फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: वृद्ध को लाठियों से पीटकर किया अधमरा, फिर सीने पर कार चढ़ा दी, चार नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 03 Apr 2026 05:10 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: उरई के सिरसा कलार में दबंगों ने 65 वर्षीय अरविंद सिंह को बेरहमी से पीटने के बाद उन पर कार चढ़ा दी। पुलिस ने मौसम भदौरिया सहित चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई के सिरसा कलार थाना क्षेत्र में वृद्ध को कार सवार युवकों ने रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट की। इससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल होकर अधमरा हो गया। आरोपियों का इससे भी मन नहीं भरा, तो एक ने वृद्ध के ऊपर कार चढ़ा दी। साथ में मौजूद साथी के ऊपर भी आरोपी झपटे, तो वह अपनी जान बचाकर भाग गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया।

विज्ञापन

पीड़ित के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।  थाना क्षेत्र के खड़गुई मुस्तिकल निवासी जितेंद्र ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका चाचा अरविंद सिंह उर्फ किशनजी (65) बृहस्पतिवार की शाम को अपने साथी शान मोहम्मद के साथ पैदल डीजल लेने दमरास गांव गए थे। जब वह वापस लौट रहे थे, तभी जूनियर हाईस्कूल दमरास के पास पहले से घात लगाए बैठे कार सवारों ने उन्हें रोक लिया और गाली गलौज करने लगे।

एक आरोपी ने वृद्ध के ऊपर कार चढ़ा दी
जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जब साथ में गए शान मोहम्मद ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, तो आरोपी उसे भी मारने को झपटे इस पर वह जान बचाकर भाग गया। आरोपियों ने मार मारकर उसके चाचा को अधमरा कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी दमरास गांव निवासी मौसम भदौरिया ने उसके चाचा के ऊपर कार चढ़ा दी। इस पर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी उन्हें मरा समझकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

जल्द ही आरोपियों की होगी गिरफ्तारी
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और अरविंद सिंह को मरणासन्न हालत में उरई मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित के भतीजे की तहरी पर दमरास गांव निवासी मौसम भदौरिया, राहुल भदौरिया, ग्राम अटरा कलां निवासी राघव गुर्जर व ग्राम बिनौरा बैध निवासी अनिरुद्ध व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।  सीओ शैलेंद्र बाजपेयी का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें