हादसे में बस सवार कानपुर के चकेरी निवासी दीपक वर्मा (36), शिवानी वर्मा (30), कानपुर के देवास निवासी संतोष पांडे (59), कानपुर की बर्रा निवासी मुस्कान मिश्रा (32), प्रगति तिवारी (17), अंकित त्रिपाठी (25), पुंखराया निवासी हिमानी तिवारी (20) सहित करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां घायल मुस्कान मिश्रा की गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।