फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला आरक्षी ही सुरक्षित नहीं, थाने में सिपाही ने किया दुष्कर्म, एक माह पहले लाइन हाजिर हो चुका है आरोपी

Sat, 16 Mar 2024 11:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया था। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने कहा कि आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विभागीय कार्रवाई भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में कोंच सर्किल के एक थाने में तैनात सिपाही ने साथ में तैनात महिला आरक्षी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला आरक्षी ने करीब एक माह पहले जब इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की महकमे में खलबली मच गई।

विज्ञापन

थाना में तैनात एक महिला आरक्षी ने अधिकारियों से शिकायत की थी कि एक माह पहले थाने में तैनात सिपाही कर्मवीर सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधिकारियों ने एक टीम गठित की और पूरी जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा।

जांच में पाया गया कि आरोपी सिपाही शादीशुदा है। महिला आरक्षी पर दबाव बनाकर उससे दुष्कर्म करता था। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता था। कई बार महिला आरक्षी ने शिकायत करने की कोशिश की लेकिन वह बदनामी के डर से अपनी बात नहीं बता सकी।

आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया था। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने कहा कि आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विभागीय कार्रवाई भी जल्द की जाएगी।

विज्ञापन

शादीशुदा है आरोपी सिपाही
पुलिस लाइन में तैनात आरोपी सिपाही कर्मवीर शादीशुदा है, लेकिन वह महिला सिपाही के साथ जबरन दुष्कर्म करता था। महिला का कहना है कि उसने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद उसने अधिकारियों से इसकी शिकायत की और थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें