फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: अखिलेश यादव के घर के बाहर बैरीकेडिंग लगाने का विरोध, सपाइयों में रोष…धरना-प्रदर्शन शुरू

Fri, 11 Oct 2024 12:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: अखिलेश यादव के घर के बाहर बैरीकेडिंग लगाने के विरोध में सपाइयों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। अखिलेश यादव के चचेरे भाई और जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, सांसद जितेंद्र दोहरे, जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता शास्त्री चौराहे पर धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
धरने पर बैठे सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जय नारायण की जयंती पर जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर जाने से रोकने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लखनऊ स्थित आवास के बाहर की गई बैरीकेडिंग से सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश फूट गया। अखिलेश यादव के चचेरे भाई और जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव व सांसद जितेंद्र दोहरे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शहर के शास्त्री चौराहे पर धरना देकर नारेबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन

सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ पुलिस बल के साथ पहुंच गए हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जय नारायण की जयंती पर जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर जाने की घोषणा की थी। इसके बाद लखनऊ प्रशासन की ओर से उनके आवास के बाहर बैरीकेडिंग और तार बिछवा दिए गए। इसकी जानकारी पर सपाइयों में आक्रोश फैल गया।
सुबह लगभग पौने 11 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, जिला महासचिव वीरू भदौरिया, जिला प्रवक्ता विकास गुप्ता समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शास्त्री चौराहे पर पहुंच गए। उन्होंने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ ही देर में सांसद जितेंद्र दोहरे भी बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगी सरकार को बताया तानाशाह
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जब तक लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास की घेराबंदी नहीं हटाई जाती, तब तक हम लोग विरोध करते रहेंगे। योगी सरकार को तानाशाह बताते हए कहा कि यह शुरुआत है 2027 तक अब यह विरोध-प्रदर्शन चलता रहेगा। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट दिग्विजय सिंह, सीओ अमित कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम चौहान पुलिस बल के साथ पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें