फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Mock Drill: 13 स्थानों पर बजा सायरन, आपातस्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल, 9:30 से 10 बजे तक ब्लैक आउट

Wed, 07 May 2025 05:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को शहर के कई इलाकों में मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान नागरिकों को यह बताया गया कि सायरन सुनने के बाद उन्हें क्या करना है और कैसे सुरक्षित रहना है।
विज्ञापन
kanpur mock drill - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युद्ध के दौरान बचाव की मॉक ड्रिल के लिए बुधवार शाम चार बजे से सायरन बजाकर तैयारी शुरू हो गई। शहर के 13 स्थानों पर सायरन बजाए गए, जिनमें 10 स्थानों पर अग्नि सुरक्षा और तीन स्थानों पर रेस्क्यू मॉक ड्रिल की गई। साथ ही, नागरिकों को यह बताया गया कि सायरन सुनने के बाद उन्हें क्या करना है और कैसे सुरक्षित रहना है।

विज्ञापन

वहीं, शहर में रात 9.30 बजे से 10 बजे तक ब्लैक आउट किया जाएगा। किसी भी प्रकार की रोशनी जलाना सख्त मना रहेगा। इसमें घरों में लगे इन्वर्टर, मोबाइल की फ्लैश लाइट, वाहन लाइट और मोमबत्ती आदि शामिल हैं। जो भी व्यक्ति इन निर्देशों का उल्लंघन करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

इन स्थानों पर अग्निसुरक्षा मॉकड्रिल
  1. बड़ा चौराहा, 2. डॉ. एसके सिंह चौराहा, लखनपुर, 3. अनुराग हाॅस्पिटल, शारदा नगर चौराहा, 4. संतनगर चौराहा, 5. मलिक गेस्ट हाउट, 6. रामादेवी चौराहा, बासमंडी चौराहा, 7. पाल चौराहा, 8. दबौली मोड़, 9. श्रीमुनि इंटर काॅलेज, गोविंद नगर, 10. यशोदा नगर इंटर काॅलेज पर अग्निसुरक्षा ड्रिल का आयोजन होगा।
 
इन स्थानों पर रेस्क्यू मॉकड्रिल
  1. मालवीय पार्क, कलक्टरगंज, 2. ट्रांसपोर्ट नगर, किदवई नगर, 3. शहीद चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज, पनकी।

ब्लैकआउट ड्रिल किया जाएगा
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ब्लैकआउट के लिए तैयारी शाम चार बजे सायरन बजाकर की जाएगी। रात साढ़े 9 बजे से 10 बजे तक हवाई हमले की चेतावनी प्रणाली को चेक करने के लिए ब्लैकआउट ड्रिल को पूरा किया जाएगा। रात 9.30 बजे से तीन मिनट की अवधि तक जिले में नगर निगम की ओर से संचालित पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सिविल डिफेंस के हैंडहेल्ड सिस्टम व अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों की ओर से सायरन बजाया जाएगा। इसे सुरक्षा मानकों के अनुसार तीन मिनट की अवधि में हाई व लो पिच पर बजाया जाएगा।

घर की रोशनी बाहर न आए, वाहन रोकना होगा
ब्लैकआउट के दौरान घर की लाइटों को बंद रखना होगा। इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि ब्लैक आउट के दौरान घर की लाइटों का प्रयोग इस तरह करना है कि रोशनी सड़क या घर से बाहर की तरफ न आए। शीशे आदि के दरवाजों पर परदा अथवा काले कागज लगा दें। यही नहीं ब्लैक आउट की अवधि के दौरान सायरन बजने पर अगर सड़क पर वाहन चला रहे हों तो गाड़ी को साइड खड़ी कर उसकी हेडलाइट बंद करनी होगी।
विज्ञापन

बड़े गोदामों को ढंका जाएगा
ब्लैक आउट की अवधि के दौरान महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों जैसे ऑयल डिपो, खाद्यान्नों के बड़े गोदाम, विद्युत गृह, बैराज इत्यादि एवं इसी प्रकार के अन्य नागरिक सुविधा के आधारभूत ढांचे को इस प्रकार से ढंका जाएगा, जिससे उनकी पहचान न हो सके। साथ ही शासकीय भवन, निजी प्रतिष्ठानों के बाहर लगे साइन बोर्ड, फसाड लाइटें भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें