अवैध भवनों का ब्योरा जुटाया जा रहा है
प्रेमनगर सकरी गलियों में बनाए गए भवनों में लोग रहते तो हैं, साथ ही कारोबार भी किए हुए हैं जिससे घटना होने की संभावना हमेशा बनी रहती है। रविवार की घटना के बाद अब केडीए ने टीम बनाकर क्षेत्रीय जांच शुरू कराई है। प्रेमनगर, चमनगंज व आसपास के इलाकों की उन भवनों का ब्योरा जुटाया जा रहा है, जो अवैध हैं।
इन इलाकों में अवैध इमारतें
जलरलगंज, बिरहाना रोड, नौघड़ा, बाबूपुरवा, दलेलपुरवा, काकादेव, रोशन नरग, रावतपुर, मछरिया, बेगमपुरवा, सुतरखाना, पटकापुर, मेस्टन रोड, मूलगंज, बादशाही नाका, लाटूश रोड, इफ्तिखाराबाद, ग्वालटोली। यहां सकरी गलियों में पांच या इसके ऊपर मंजिल की इमारतें बनाई गई हैं।
जिस इमारत में आग लगी थी, उसके मालिक आसिफ को एक सप्ताह का समय दिया गया है। उससे नक्शा सहित अन्य कागज दिखाने को कहा है। साथ ही, विभागीय स्तर पर भी नक्शा निकलवाया जा रहा है। इसके अलावा अन्य इमारतों का सर्वे शुरू कराया गया है। -सत शुक्ला, विशेष कार्याधिकारी, जोन-1, केडीए