गंगा बैराज चौराहे पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार व्यापक वाहन चेकि
- फोटो : amar ujala
नियमों के पालन को लेकर जागरूक किया
गंगा बैराज, अटल घाट, जीटी रोड समेत शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर अचानक सघन चेकिंग की गई। इसमें बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, बाइक पर तीन सवारी, यातायात नियमों की अनदेखी पर प्रशासन ने किसी को बख्शा नहीं। 90 वाहनों की चेकिंग की गईं। 39 वाहनों के चालान किए, दो वाहन सीज किए गए। डीएम ने चालकों को कोहरे में वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता और नियमों के पालन को लेकर मौके पर ही चेतावनी और जागरूक किया।