फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन का रास्ता खुला ः भाजपा

Mon, 01 Feb 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी दूसरे दलों से गठबंधन कर सकती है बशर्ते वो खुद हमारे पास आएं, हम किसी के पास गठबंधन करने नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा का चेहरा कोई भी हो पर पार्टी 2017 का चुनाव मोदी की छवि पर ही लड़ेगी।
विज्ञापन


रविवार को यहां अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के समागम में आए विजयवर्गीय ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में कहा कि चुनाव में जो दल हमारे साथ आना चाहता है, उसका स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि अयोध्या में राम मंदिर बने, लेकिन सामाजिक समरसता भी बनी रहे। पार्टी इसके लिए आवाज भी उठाएगी। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भाजपा बंगाल में तेजी से उभर रही है, इससे ममता और कम्युनिस्ट पार्टियों में काफी हलचल है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार की कार्यप्रणाली से देश को खतरा पैदा हो गया है। पश्चिम बंगाल के रास्ते देश में तेजी से अवैध हथियार और नकली करेंसी आ रही है। हैदराबाद के छात्र रोहित बेमुला के मामले में उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


राहुल गांधी के संबंध में उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल के पास अब कोई मुद्दा नहीं रह गया है, इसलिए वह मुद्दे की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ग्राफ विदेशों में लगातार बढ़ रहा है। आतंकवाद के मुद्दे पर अब पाक के खिलाफ पहली बार कई देश भारत के साथ आए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें