फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वैन खुलते ही दंग रह गए सब, यूपी में पकड़ी गई 1 हजार पेटी शराब का एमपी चुनाव से कनेक्शन

Sat, 24 Nov 2018 10:04 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बरामद की गई शराब
विज्ञापन
यूपी के चित्रकूट जिले में कोतवाली पुलिस टीम ने शनिवार की देर शाम को रगौली जेल के पास छापेमारी कर एक कॉलेज परिसर से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। कॉलेज के एक कमरे और वैन से लगभग 1000 पेटी बरामद पंजाब की शराब की कीमत लगभग 20 लाख रुपए बताई गई है। छापेमारी टीम में आबकारी अधिकारी विनोद कुमार आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर कोतवाल अनिल सिंह ने टीम के साथ रगौली जेल के पास डीएम का पुरवा में संचालित एक प्राइवेट रामनारायण पटेल इंटर कालेज रगौली परिसर में छापेमारी की। स्कूल भवन के सामने बने कमरों समेत वहां मौजूद स्कूल वैन से शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन

...किसी प्रत्याशी ने मतदाताओं को रिझाने के लिए शराब मंगाई हो

बरामद शराब व मौजूद पुलिस टीम
मौके पर मौजूद एसआई दिनेश सिंह ने बताया कि स्कूल परिसर के ही कमरे और वैन से एक हजार से अधिक शराब की पेटियां बरामद की जा चुकी हैं। इसकी बाजार में कीमत 20 लाख रुपए से अधिक है। कॉलेज प्रबंधक को बुलाकर इसकी जानकारी की जा रही है। 

इतनी बड़ी मात्रा में शराब बरामदगी से कई सवाल उठ रहे हैं। संभावना है कि यह शराब पड़ोस के जनपद सतना मप्र में आपूर्ति के लिए तो नहीं रखी गई। इस क्षेत्र में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं तो किसी प्रत्याशी ने मतदाताओं को रिझाने के लिए शराब मंगाई हो। कोतवाल ने बताया कि अभी जांच पड़ताल चल रही है। कॉलेज प्रबंधक आदि को बुलाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें