फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: बरातियों से भरे वाहन में डीसीएम ने मारी टक्कर, दूल्हे के रिश्तेदार की मौत, छह से अधिक घायल

Mon, 06 Jun 2022 11:47 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर जिले में भरुआसुमेरपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव से बरात में शामिल होकर वापस जा रहे बरातियों से भरी कैंपर को डीसीएम ने बांदा मार्ग पर नरहे बाबा के पास जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक बराती की मौके पर मौत हो गई। जबकि छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी लाया गया।
विज्ञापन


जहां हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बांदा जनपद के पैलानी थानाक्षेत्र के मरझा गांव निवासी छोटेलाल पाल के पुत्र वीरेंद्र की बरात थानाक्षेत्र के बांकी गांव के मजरा धरमपुर के देवेंद्र पाल के यहां रविवार रात आई थी।

द्वारचार टीका और भोजन करने के बाद कुछ बराती मैक्स में बैठकर वापस मरझा जा रहे थे। तभी टेढ़ा गांव के निकट नरहे बाबा के पास मैक्स को डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मैक्स में सवार जसपुरा थानाक्षेत्र के भाथा गांव निवासी तोताराम (50) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजा बाबू, गोविंदा, चुनुबाद पाल, राम सिंह, दीपू आदि गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मृतक के भाई ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक दूल्हे के सगे मौसिया थे और खेती किसानी कर परिवार का भरणपोषण करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायलों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया है। अचानक हुई इस घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें