चित्रकूट जिले के राम घाट पर मंदाकिनी नदी में परिवार के साथ स्नान करने आए एक श्रद्धालु की डूबने से मौत हो गई। मध्यप्रदेश के सतना जिला के बड़ौदा पाथर कहां निवासी लल्ला प्रसाद पत्नी विमला व अपने बच्चों के साथ रविवार को चित्रकूट मंदिर दर्शन के लिए आए थे।
मंदाकिनी नदी में स्नान करते समय अचानक नदी में वह डूब गए। घाट किनारे ही स्नान कर रही पत्नी और बच्चों ने कुछ देर तक पति के बाहर ना आने पर आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई। नाविकों व आसपास के कुछ लोगों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
लगभग दो घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों ने श्रद्धालु का शव नदी से बाहर निकाला। घटना की जानकारी होते ही चित्रकूट मध्य प्रदेश के विधायक नीलांशु चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और श्रद्धालुओं के परिजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस कार्रवाई होने के बाद शव को विधायक ने निजी वाहन से उसके गांव पहुंचाया।