फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: जेई पर जानलेवा हमला, शराब पिलाकर रुपये छीनने का आरोप

Sat, 26 Sep 2020 11:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
जानकारी देते जेई शशि कांत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में जल निगम विभाग के जूनियर इंजीनियर पर राजापुर से लेकर पहाड़ी मार्ग के बीच तीन अज्ञात युवकों ने दो बार जानलेवा हमला किया। जेई ने आरोप लगाया कि तीनों युवकों ने उन्हें जबरन शराब पिलाई और उनकी जेब में रखी नकदी छीन ली।
विज्ञापन


जेई ने राजापुर थाने में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जल निगम के जेई शशीकांत ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह राजापुर क्षेत्र के सुरसेन गांव में पानी की टंकी के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गए थे।

निरीक्षण के दौरान वह निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से बातचीत कर रहे थे, तभी बाइक से एक युवक आया और गाली गलौज करते हुए बिना रंगदारी दिए काम कराने से रोका।  विरोध करने पर युक मारपीट कर बाइक से भाग निकला।
विज्ञापन


जेई ने बताया कि वह उच्च अधिकारियों को जानकारी देने के लिए बाइक से मुख्यालय आ रहे थे। तभी पहाड़ी थाना क्षेत्र के पास वही युवक दो और साथियों के साथ आया और बाइक रोककर गाली गलौज करने लगा। तीनों युवकों ने मिलकर उसे बंधक बनाया और मारपीट की इसके बाद उसे जबरन शराब पिलाई और जेब में रखे पांच हजार रुपये ले गए।

वह किसी तरह वहां से बचकर  मुख्यालय पहुंचा और अधिशासी अभियंता को मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है और उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें