फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 21 Jun 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। बिल्हा-अवशेर मार्ग पर ढकपुरवा नहर पुल के पास शुक्रवार शाम को दो बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर पूर से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी रसूलाबाद पहुंचाया। वहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के दानपुर नादेमऊ निवासी श्याम सिंह (21) पुत्र चंद्र देव शुक्रवार को बाइक से अपनी ससुराल सिकंदरपुर आ रहे थे। बिल्हा- अवशेर मार्ग पर ढकपुरवा नहर पुल के पास उनकी बाइक अवशेर स्थित ससुराल जा रहे गहलू निवासी रमन (25) पुत्र मोहनलाल की बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को रसूलाबाद सीएचसी पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान श्याम सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि रमन की हालत नाजुक देखते हुए डॉ. बृजेश कुमार ने उसे हैलट कानपुर रेफर कर दिया।
पिता चंद्र देव ने बताया कि बेटा श्याम सिंह इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद से खेती किसानी में उसका हाथ बटाता था। उसकी 28 मई को सिकंदरपुर निवासी कमलेश की पुत्री शिवानी के साथ शादी हुई थी। वह बहू को लेने के सिकंदरपुर जा रहा था। जबकि बड़ा बेटा राम सिंह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। रसूलाबाद थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजन को दी गई है। परिजन के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें