फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

hardoi100

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर संडीला कोतवाली क्षेत्र में ग्राम तिलोइया के पास सवारियों से भरी प्राइवेट बस ओवरटेक के प्रयास में ट्रक में पीछे से जा घुसी। घटना में बस पर सवार दो सगे भाइयों समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला ले जाया गया, जहां से सभी को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

लखनऊ से सवारियां लेकर एक प्राइवेट बस सोमवार देर शाम हरदोई जा रही थी। रात लगभग 8:30 बजे हरदोई-लखनऊ मार्ग पर संडीला कोतवाली क्षेत्र में आगे चल रहे ट्रक को बस ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बस ट्रक में पीछे से जा घुसी। घटना में बस में सवार सात लोग घायल हो गए। इनमें लखनऊ जनपद के कृष्णानगर निवासी जेपी यादव (35), मलिहाबाद थाना क्षेत्र के
जालामऊ निवासी लवकुश (21) माल थाना क्षेत्र के मलकापुर निवासी मोहम्मद आमिर (8) और मेहरजहां (35), हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम निबिगौड़ा निवासी प्रशांत (22)और उसका भाई निशांत (17) व बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम महरी निवासी रणवीर सिंह (58) घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक इरशाद अली ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला पहुंचाया। यहां से सभी को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। निशांत, प्रशांत और जेपी यादव की हालत अधिक गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें