अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें
उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव में लोगों से वोट मांगे। कहा कि आप हमें वोट दो हम आपको अधिकार देंगे। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन पर भी जोर दिया। बेटी और बेटे में फर्क न करें। अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, जिससे वह समाज में अपनी आवाज बुलंद कर सकें। हम प्रधानमंत्री से शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली जैसी समस्याओं से निपटने के लिए एक नए कानून बनाने का प्रस्ताव रखेंगे।
सरकारी जमीनों पर आवास दिलाने
साथ ही, कहा कि जो जमीन सरकारी है, वो हमारी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से खाली कराई गई सरकारी जमीनों पर आवास दिलाने की मांग की। साथ ही, अन्य मुद्दों पर भी चर्चा करने की बात कही है। इस दौरान धीरज शाक्य, बेचेलाल शाक्य, नवनीत पांडेय, रामबाबू शाक्य, महेश शाक्य, प्रबल शाक्य, सुरेंद्र शाक्य, सतयवीर माथुर, सुनील कश्यप, शिवम चौहान आदि लोग मौजूद रहे।