फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बालिका का शव मिला: लाश को नोच रहे थे कुत्ते, चरवाहे ने बताया...युवक और महिला ने छिपाई घटना, जानें कारण

Wed, 13 Sep 2023 01:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad Crime: एएसपी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी जांच की जा रही है। उसके बाद ही किसी तथ्य को उजागर किया जाएगा। मुर्गी फार्म संचालक के परिवार के बच्चों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना क्षेत्र में लापता बालिका की हत्या कर शव खेत में फेंक कर हमलावर फरार हो गया। शव को कुत्ते नोच रहे थे। पुलिस ने गांव के मुर्गी फार्म संचालक को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की कायमगंज में कपड़े की दुकान है। उनकी तीन बेटियां थीं। मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे चार वर्ष की छोटी बेटी बच्चों के साथ घर के बाहर खेलने गई और वापस नहीं आई। कई घंटे बीतने के बाद भी बेटी के न आने पर दुकानदार व उसके परिजन खोजबीन में निकले, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
दुकानदार ने शाम छह बजे बेटी के लापता होने के संबंध में थाने में तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव से एक किलोमीटर दूर खेत में एक बालिका के शव को जंगली कुत्ते नोच रहे हैं। सूचना मिलने पर एसओ अशोक कुमार, सीओ कायमगंज सोहराब आलम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मासूम का शव क्षत विक्षत हो गया था।

विज्ञापन

बालिका का शव पड़े होने की बात बताई
पिता का कहना है कि एक चरवाहे ने गांव के मुर्गी फर्म के संचालक के पड़ोसी युवक को बालिका का शव पड़े होने की बात बताई थी। लेकिन युवक ने घटना की जानकारी नहीं दी थी। जबकि, वह दुकान से लौट रहा था तो वह युवक और एक महिला रास्ते में मिले थे।

पुत्री से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
पिता ने मुर्गी फार्म संचालक के घटना में शामिल होने की बात कही है। पिता ने आशंका जताई कि उसकी पुत्री से दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि जांच के बाद मुर्गी फार्म संचालक को पकड़ लिया है। उससे थाने में पूछताछ की जा रही है।

चरवाहे के बताने के बाद युवक व महिला ने घटना क्यों छिपाई
चरवाहे के बताने के बाद भी युवक व महिला ने मासूम का शव खेत में पड़े होने की जानकारी दुकानदार को नहीं दी। जबकि कायमगंज से वापस आते समय महिला व युवक दुकानदार को रास्ते में मिले थे। ऐसे में दोनों के तार भी घटना से जुड़े होने की आशंका है। पुलिस ने उनको भी हिरासत में ले लिया है।

दुकान बंद करके आ रहा था पिता
मंगलवार को मासूम बालिका के घर के बाहर नहीं मिलने पर मां ने दुकानदार पिता को पुत्री के लापता होने के बारे में जानकारी दी थी। दुकानदार ने भाई को गांव भेजकर पुत्री की खोजबीन कराई। भाई अन्य परिजनों के साथ खोजबीन करता रहा , लेकिन मासूम का पता नहीं चला। ऐसे में पिता दुकान बंद करके आ रहा था।

युवक ने जानकारी क्यों नहीं दी
रास्ते में पड़ोसी महिला व युवक उसको मिले। लेकिन उन्होंने दुकानदार को कोई बात नहीं बताई। शाम को मासूम का शव मिलने पर गांव का चरवाहा भी मौके पर पहुंचा। उसने दुकानदार पिता को बताया कि दोपहर में बेटी का शव पड़े होने की बात पड़ोसी युवक को बताई थी। उसके बाद युवक ने जानकारी क्यों नहीं दी।

विज्ञापन

किसी तथ्य को उजागर किया जाएगा
पिता ने यह बात पुलिस अधिकारियों को बताई। इसके बाद पुलिस ने पड़ोसी महिला व युवक को भी हिरासत में ले लिया। मुर्गी फार्म संचालक के परिवार के बच्चों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी जांच की जा रही है। उसके बाद ही किसी तथ्य को उजागर किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें