फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: चेकडैम में वृद्ध की डूबने से मौत, सीमा विवाद में दो घंटे उतराता रहा शव, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 16 Oct 2022 06:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

श्रीनगर थाना क्षेत्र में शौचक्रिया के लिए गए वृद्ध की चेकडेम में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के सीमा विवाद में शव दो घंटे तक उतराता रहा। इसके बाद राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की नापजोख के बाद चरखारी पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में श्रीनगर थाना क्षेत्र के पवा गांव के बाहर बने चेकडैम में एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। दो थानों के बीच सीमा विवाद को लेकर वृद्ध का शव दो घंटे तक उतराता रहा। राजस्व विभाग के नापजोख के बाद चेकडेम कोतवाली चरखारी की सीमा में होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

पवा गांव निवासी टुटियां रैकवार (68) शनिवार को शौचक्रिया के लिए गांव से बाहर गया था। रात को वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार की सुबह ग्रामीण खेतों की ओर गए तो वृद्घ का शव चेकडैम में उतराता मिला।
घटना की सूचना सुबह दस बजे थाना श्रीनगर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीमा क्षेत्र चरखारी का बताया। बाद में चरखारी पुलिस भी पहुंच गई।राजस्व निरीक्षक उत्तम कुमार और लेखपाल शोभा गौतम ने नापजोख की, चेकडैम चरखारी क्षेत्र में निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

तब दोपहर 12 बजे पुलिस ने शव को चेकडैम से बाहर निकाला। सीमा विवाद को लेकर दो घंटे तक बाहर न निकाले जाने से परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी का कहना है कि चेकडैम स्वासामाफ चरखारी की सीमा में है। इसलिए, वहां की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें