फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नेताजी मुलायम सिंह यादव को अनूठी श्रद्धांजलि, देवरिया से दंडवत होकर पहुंचा सैफई

Sun, 16 Oct 2022 05:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। इस बीच उनका एक फैन देवरिया से दंडवंत करते हुए श्रद्धांजलि देने सैफई पहुंचा। समाधि स्थल पर पहुंचकर उसने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
नेताजी को श्रद्धांजलि देने देवरिया से दंडवत होकर आया युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में समाजवादी पुरोधा मुलायम सिंह यादव को उनके गांव सैफई में श्रद्धांजलि देने के लिए एक शख्स देवरिया से चलकर इटावा पहुंचा। सैफई पहुंचकर साष्टांग दंडवत करते हुए वह नेताजी की कोठी पहुंचा और श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनकी समाधि स्थल पर जाकर पुष्प अर्पित किए।

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने वालों छठे दिन रविवार को भी सुबह से ही सैफई आना जारी रहा। नेताजी की फोटो उनके आवास में बने मंच पर रखी गई है, जहां श्रद्धांजलि देने वालों की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं।
वहीं,अधिक भीड़ होने की वजह से लोग अपनी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। अखिलेश यादव एवं शिवपाल सिंह यादव से लोगों का मिलना लगातार जारी है। छठे दिन रविवार को सुबह से ही देश व प्रदेश भर से लोगों का दिनभर आना जाना लगा रहा। कार्यकर्ताओं की भी श्रद्धांजलि के लिए भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जनपद देवरिया के विधानसभा रुद्रपुर से विजय नाम का सख्श नेताजी का को श्रद्धांजलि देने पहुंचा। जैसे ही उसने सैफई में प्रवेश किया वैसे ही उसने नेताजी को साष्टांग दंडवत होकर श्रद्धांजलि दी और इसके बाद उनकी समाधि स्थल पर भी जाकर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें