देवपाल ने बताया परिवारिक सदस्य चंदू लोधी व जयहिंद के बीच 15 दिन पहले किसी बात को लेकर राजस्थान में विवाद हो गया था, जिसको लेकर कहासुनी चल रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देवपाल ने बताया पिता के नाम 12 बीघा कृषि योग भूमि है, जिस पर खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे।
छह साल पहले भारतीय स्टेट बैंक बसेला से क्रेडिट कार्ड बनवाया था, जिसका डेढ़ लाख रुपए चुकता नहीं हो सका। मझगवां थाना इंचार्ज गुलाबसिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।