फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: बाइक सवार देवर-भाभी को ट्रक ने मारी टक्कर, भाभी की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

Fri, 06 May 2022 09:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

भरुआ सुमेरपुर कस्बे में शुक्रवार सुबह एक ट्रक ने बाइक सवार देवर और भाभी को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के नीचे कुचलने से भाभी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेलमेट लगाए होने से देवर बाल-बाल बचा। 
 
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर कस्बे में शुक्रवार सुबह ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका देवर गंभीर रूप से घायल हो गया।  मिली जानकारी के अनुसार, जनपद महोबा के चरखारी थानाक्षेत्र के नटर्रा गांव निवासी देवर अपनी भाभी का कानपुर से इलाज कराकर बाइक से वापस गांव जा रहा था। तभी सुबह करीब 8 बजे कस्बे के पशु बाजार के निकट हाईवे में पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हेलमेट लगाए होने से देवर को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। 

विज्ञापन

वहीं, भाग रहे ट्रक को मौजूद लोगों ने पकड़कर फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी में खड़ा कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेजा है। बता दें कि नटर्रा गांव निवासी दद्दू कुशवाहा अपनी 35 वर्षीय भाभी सुनीता, पत्नी गया प्रसाद कुशवाहा का कानपुर से इलाज कराकर बाइक से वापस गांव जा रहा था। तभी सुबह करीब 8 बजे हाईवे पर पशु बाजार के निकट कानपुर से कबरई की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

इससे बाइक में सवार महिला अनियंत्रित होकर सड़क की तरफ गिर गई, जिसे ट्रक रौंदता हुआ निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भिजवा दिया। वहीं, भाग रहे ट्रक को पशु बाजार के आसपास मौजूद लोगों ने पकड़कर फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी को सौंप दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें