फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। खमहैला गांव के पास रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के खमहैला गांव निवासी प्रकाश नारायण (60) शुक्रवार शाम रेलवे लाइन पार कर खेतों से मवेशियों के लिए घास लेने जा रहा था। मालभाड़ा लाइन पार करते समय वह अप की डब्ल्यूसीएसजी मालगाड़ी की चपेट में आ गया।
जिससे प्रकाश नारायण की मौके पर मौत हो गई। मालगाड़ी के चालक ने सूचना न्यू कंचौसी स्टेशन पर दी। स्टेशन मास्टर मालभाड़ा सियाराम ने आरपीएफ को मेमो भेजकर जानकारी जीआरपी झींझक चौकी में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पुत्र ब्रजभान ने बताया कि पिता लाइन पार कर घास लेने जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। चौकी प्रभारी झींझक आनंद शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें