फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से वृद्धा की मौत, दयानतपुर गांव में स्वास्थ्य टीम ने मरीजों का किया इलाज

विज्ञापन
दयानतपुर गांव में मरीजों का इलाज करती स्वास्थ्य टीम। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में डेंगू व बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल में बुधवार को बुखार पीड़ित वृद्धा की मौत हो गई। जिले में अब तक डेंगू व बुखार से पीड़ित 63 लोगों ने दम तोड़ दिया है। वहीं दयानतपुर गांव में बुखार से वृद्धा की मौत के बाद पहुंची स्वास्थ्य टीम ने मरीजों का उपचार कर दवा दी।
विज्ञापन

बरौर कस्बा निवासी कृष्णा देवी (60) पत्नी रमेश बाबू को पिछले कई दिनों से बुुखार आ रहा था। बुधवार को हालत बिगड़ने पर बेटे सूरजभान ने वृद्धा को जिला अस्पताल अकबरपुर में भर्ती कराया। यहां इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। जहां कृष्णा देवी की मौत हो गई।
ईएमओ डॉ. मयंक मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने वृद्धा को बुखार आने की जानकारी दी थी। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि बुखार से वृद्धा की मौत के बाबत जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं राजपुर ब्लॉक के दयानतपुर गांव में सोमवार को बुखार पीड़ित सावित्री देवी की मौत की सूचना आशा बहू ने स्वास्थ्य अधिकारियों को दी। जिस पर बुधवार को राजपुर पीएचसी के डॉ. प्रियंक तिवारी के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची।
इस दौरान बुखार पीड़ित 13 मरीजों का उपचार किया गया। 6 मरीजों के खून का सैंपल लिया गया। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक वीरेंद्र कटियार ने लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें