लोहे का दरवाजा तोड़कर हत्यारोपियों ने हत्या कर दी
उसी में वह फसल के रखवाली के लिए रोज रात को जाकर सोता था। रविवार रात को भी वह छोटे भाई रामखेलावन के साथ खाना खाया और सोने चला गया। रात में लोहे का दरवाजा तोड़कर अज्ञात हत्यारोपियों ने उसकी हत्या कर दी। सोमवार सुबह लोगों ने दरवाजा टूटा देख अंदर शव पड़ा देखा, तो भाई को सूचना दी।
खोपड़ी में डंडों से करीब चार से पांच वार
वृद्ध की पूरी खोपड़ी में डंडों से करीब चार से पांच वार किए गए थे। उसके सीने तक के कपड़े खून से पूरी तरह से भीगे हुए थे। खोजी कुत्ता भी घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर शिवपुरी माइनर और दूसरी तरफ शिवपुर माइनर फिर टिकरिया गांव की जाने वाले रास्ते की तरफ जाकर लौट आया।
परिजनों ने कोई रंजिश न होने की बात बताई
घटना की सूचना पर अकबाबाद स्थित मायके में रह रही मृतक की पत्नी राजकुमारी, बेटा संदीप और सास सुखदेई मौके पर पहुंची। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने किसी से किसी प्रकार की कोई रंजिश न होने की बात बताई है। पुलिस नशेबाजी में विवाद की घटना मानकर जांच कर रही है।