फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 2700 मृतकों के खातों में जाती रही वृद्धा पेंशन, सत्यापन में हुआ खुलासा

Fri, 16 Jul 2021 09:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

समाज कल्याण विभाग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 500 रुपये मासिक वृद्धा पेंशन के रूप में देता हैं। यह राशि हर तीन माह में खातों में भेजी जाती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाज कल्याण विभाग की वृद्धा पेंशन योजना के तहत 2700 ऐसे लोगों के खातों में पेंशन जाती रही, जिनकी मौत हो चुकी है। विभाग ने जब लाभार्थियों का सत्यापन कराया, तो इसका खुलासा हुआ। समाज कल्याण अधिकारी डॉ. प्रज्ञा पांडेय ने बैंक को पत्र लिखकर इनके खाते बंद कर रुपये लौटाने को कहा है।
विज्ञापन


वहीं जिन खातों से परिजनों ने धोखाधड़ी कर रुपये निकाल लिए हैं, उनसे वसूली की जाएगी। समाज कल्याण विभाग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 500 रुपये मासिक वृद्धा पेंशन के रूप में देता हैं।

यह राशि हर तीन माह में खातों में भेजी जाती है। वर्तमान में जिले के 81 हजार वृद्धों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। टीम ने जब सभी लाभार्थियों का सत्यापन कराया तो पता चला कि 2700 लाभार्थियों की मौत हो चुकी है। समाज कल्याण अधिकारी डॉ. प्रज्ञा पांडेय ने बताया कि सभी के खातों से रुपये वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें