फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना काम 18.24 लाख निकालने में सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। ब्लॉक के सिठमरा, अंबियापुर व गेंदामऊ गांव के प्रधानों ने पंचायत सचिव पर करीब 18.24 लाख रुपये बिना काम कराए निकाल लेने का आरोप लगाया। शिकायत पर डीपीआरओ ने धन निकालने पर रोक लगा दी और बैंक जाकर जानकारी ली। देर शाम आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया गया। एडीओ पंचायत को सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को सिठमरा की ग्राम प्रधान प्रतिभा देवी, गेंदामऊ के अनिल कुमार व अंबियापुर के प्रधान अंबियापुर विवेक कुमार ने बीडीओ बब्बन राय को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि उनके गांव में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक कुमार ने जानकारी दिए बगैर अंबियापुर ग्राम पंचायत के खाते से 506365, सिठमरा ग्राम पंचायत के खाते से 56199 व गेंदामऊ ग्राम पंचायत के खाते से 1262248 रुपये डोंगल के माध्यम से विभिन्न फर्मों के खातों में स्थानांतरित कर दिए।
शिकायती पत्र मिलते ही बीडीओ ने मामले की जानकारी सीडीओ सौम्या पांडेय व डीपीआरओ अनिल कुमार को दी। साथ ही ग्राम पंचायतों के खातों से भुगतान पर रोक लगा दी। बीडीओ ने बताया कि उक्त तीनों ग्राम पंचायतों के खातों से धनराशि भुगतान न करने के बाबत बैंक शाखा प्रबंधकों से कहा गया है। वहीं डीपीआरओ अनिल सिंह ने डेरापुर एसबीआई शाखा पहुंचकर तीन गांवों के भुगतान के स्टेटमेंट मांगे।
विज्ञापन

उन्होंने प्रकरण की जांच शुरू की है। डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बिना कार्य कराए 18.24 लाख रुपये का बैंक से भुगतान कराने के प्रयास में आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक कुमार को निलंबित किया गया है। मलासा ब्लॉक के एडीओ पंचायत को जांच साैंपी गई है। वहीं डेरापुर के एडीओ पंचायत को सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें