अश्लील वीडियो परिजनों को भी भेजा
आरोप है कि इसके बाद उसने 25 लाख रुपये मांगे, जब नहीं दिए तो पत्नी, परिजन व मोहल्ले के लोगों को वीडियो भेज दिया। साथ ही सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है।
एसीपी बोले- कर्मचारी की तलाश जारी
एसीपी अभिषेक पांडेय के अनुसार वीडियो में नजर आ रही महिला कर्मी को बुलाया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारी की भी तलाश की जा रही है। सभी के बयान दर्ज किए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच होगी। उसके आधार पर कार्रवाई करेंगे।