छह सीडीपीओ को नोटिस जारी
जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह की तरफ से सत्यापन कार्य में 65 प्रतिशत से कम सत्यापन कार्य करने वाले छह ब्लॉकों के बाल विकास परियोजना अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें घाटमपुर, शिवराजपुर, भीतरगांव, बिल्हौर, कल्याणपुर, ककवन के सीडीपीओ शामिल हैं। इन्हें 30 जून तक 80 फीसदी सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, 20 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी नोटिस जारी किया गया है। हालांकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि पोषण ट्रैकर ठीक से काम न करने के कारण समस्या आ रही है। कभी-कभी लाभार्थी घर पर नहीं मिलते हैं, जिससे सत्यापन नहीं हो पा रहा है।
शासन के निर्देश हैं कि 30 जून तक 100 फीसदी चेहरे स्कैन किए जाएं। जुलाई माह में वही लोग पोषाहार ले सकेंगे, जिन्होंने चेहरा स्कैन कराया होगा। जो सीडीपीओ 30 जून तक 80 फीसदी तक सत्यापन नहीं करेंगे, उनका वेतन रोक दिया जाएगा। -दुर्गेश प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी