फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली… लूट की नकदी समेत ये सामान बरामद

Fri, 27 Jun 2025 01:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: अजनर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने शराब ठेकेदार से 17 दिन पहले साढ़े पांच लाख की नकदी लूटी थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में थाना अजनर क्षेत्र में 17 दिन पहले शराब ठेकेदार से साढ़े पांच लाख की लूट के मामले में फरार चल रहे तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। एक आरोपी के पैर में गोली लगने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 3.10 लाख रुपये की नकदी, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक, तमंचा और मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कस्बा बेलाताल निवासी सुधांशु दीक्षित शराब ठेकेदार है। 10 जून की रात वह शराब दुकानों की बिक्री की रकम लेकर बाइक से घर लौट रहा था। तभी बुधवारा-बघौरा मार्ग पर पहाड़िया के पास सूनसान स्थान पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसका पीछा करते हुए धक्का दे दिया था। शराब ठेकेदार के सड़क पर गिरने के बाद बदमाश साढ़े पांच लाख की अधिक की नकदी लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
Trending Videos

बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की
इसके आधार पर आरोपियों का सुराग लगा। शुक्रवार की सुबह एसओजी प्रभारी शिवप्रताप सिंह व थानाध्यक्ष अजनर सत्यपाल सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी सीगौन जंगल में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर किया। जबाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें अंतर्राज्यीय बदमाश राकेश प्रजापति उर्फ रक्कू निवासी दौरिया जनपद छतरपुर मध्यप्रदेश के पैर में गोली लगी।

ये सामान हुआ है बरामद
इससे वह घायल हो गया। इस दौरान दो अन्य बदमाश बाइक समेत भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों ने अपने नाम लक्ष्मण कुशवाहा व मदन कुशवाहा निवासी दौरिया, मध्यप्रदेश बताया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, 3.10 लाख कैश, 45 हजार के दो नए मोबाइल फोन और बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

शराब दुकान के सेल्समैन ने ही दी थी लोकेशन
शराब ठेकेदार से साढ़े पांच लाख की लूट के मामले में शराब दुकान के सेल्समैन की मुख्य भूमिका रही। बिक्री का कैश लेकर शराब ठेकेदार के निकलने की लोकेशन सेल्समैन ने ही बदमाशों को दी थी। जिसके बाद घटना हुई। एसपी ने बताया कि घटना में शामिल सेल्समैन की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं। सेल्समैन ने ही लोकेशन दी थी, जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें