फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैकमेलिंग से त्रस्त नर्स ने की थी खुदकुशी: बहन ने तंग आकर ब्लॉक कर दिया था नंबर, दोस्त पर एफआईआर

Fri, 20 Aug 2021 01:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पुलिस ने मृतका के मोबाइल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से कानपुर देहात के पुखरायां गांधीनगर निवासी अनूप कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी छोटी बहन राखी सचान स्वरूप नगर स्थित मधुराज हॉस्पिटल में नर्स थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के स्वरूपनगर स्थित अस्पताल में काम करने वाली नर्स राखी सचान (24) ने दोस्त की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर खुदकुशी की थी। मृतक के भाई ने दोस्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्वरूपनगर थाने में खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के मोबाइल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से कानपुर देहात के पुखरायां गांधीनगर निवासी अनूप कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी छोटी बहन राखी सचान स्वरूप नगर स्थित मधुराज हॉस्पिटल में नर्स थी।

वह अस्पताल की तरफ से उपलब्ध कराए गए हॉस्टल में दो अन्य सहकर्मियों के साथ रहती थी। मंगलवार को उसने अपने कमरे में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली थी। अनूप के अनुसार उसकी बहन ने ग्वालियर में नर्स की ट्रेनिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी वक्त साथ में पढ़ने वाले मूलरूप से राजस्थान निवासी तरुण कुमार से उसकी दोस्ती हो गई थी। आरोप है कि तरुण उनकी बहन को किसी बात को लेकर ब्लैकमेल करता था। आए दिन उससे पैसे वसूलता था, जिससे तंग आकर उनकी बहन ने खुदकुशी कर ली।

बहन ने तंग आकर ब्लॉक कर दिया था नंबर
अनूप ने पुलिस को बताया कि बहन ने तंग आकर तरुण का नंबर ब्लॉक कर दिया था। इस पर तरुण ने बीती 8 अगस्त को कहीं से उनका नंबर पता कर उन्हें भी कई बार कॉल किया था। तरुण ने उन्हें बताया था कि राखी उनसे बात नहीं कर रही है।

उसे राखी से छह हजार रुपये लेने हैं, जो राखी ने उससे उधार लिए थे। इसके पहले भी पैसे लेते रहने की बात भी कही। अनूप के पास तरुण से बातचीत की वॉयस रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। पुलिस ने तरुण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें