सुसाइड नोट में लिखा है कि ...मृदुल मुझे बदनाम करना चाहता है इसलिए जान दे रही हूं। इटावा के ऊसराहार बिसनपुर निवासी रीगुल उर्फ शिवा (20) कल्याणपुर में किराये के मकान में रहती थीं। अनुराग अस्पताल में वह नर्स थीं।
कानपुर के कल्याणपुर में नर्स के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट से स्पष्ट हुआ है कि बिठूर निवासी युवक उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
जिससे त्रस्त होकर उसने खुदकुशी की। सुसाइड नोट में लिखा है कि ...मृदुल मुझे बदनाम करना चाहता है इसलिए जान दे रही हूं। इटावा के ऊसराहार बिसनपुर निवासी रीगुल उर्फ शिवा (20) कल्याणपुर में किराये के मकान में रहती थीं। अनुराग अस्पताल में वह नर्स थीं।
रविवार देर रात रीगुल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने जब तफ्तीश की तो एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में लिखा है कि मंधना निवासी मृदुल त्रिपाठी से उसका परिचय था। उसने कुछ फोटो व वीडियो एडिट कर उसके अश्लील बना दिया।
विज्ञापन
जिसको वह वायरल करने की धमकी देता है। जिससे वह त्रस्त हो चुकी है। इसलिए खुदकुशी के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी मृदुल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी फरार है। जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
आरोपी के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य
सुसाइड नोट आरोपी मृदुल के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य है। इसके साथ ही जिस दौरान रीगुल ने खुदकुशी की थी उसके ठीक कुछ मिनट पहले उसकी मृदुल से फोन पर बात हो रही थी। बाद में वीडियो कॉल पर बातचीत होने लगी थी। तभी बात बिगड़ी और विवाद बढ़ा। जिसके बाद रीगुल फंदे से झूल गई थीं। मोबाइल नंबर की सीडीआर भी अहम साक्ष्य है।