फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एनएसआई मिस्र में कराएगा इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस, 11 से 14 फरवरी तक होगा आयोजन

Fri, 18 Nov 2022 04:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान द्वारा अस्यूट विवि इजिप्ट के सहयोग से इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इसमें 30 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा, जो 11 से 14 फरवरी तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय शर्करा संस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर का राष्ट्रीय शर्करा संस्थान और अस्यूट विवि इजिप्ट के सहयोग से 11-14 फरवरी को इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा। इसमें 30 से अधिक देशों के 500 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। कॉन्फ्रेंस मिस्र के लक्सर शहर में होगी। कॉन्फ्रेंस में कानपुर के छह वैज्ञानिक जानकारी देंगे और दो शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

विज्ञापन

प्रदर्शनी में भारत की पांच कंपनियां स्टॉल लगाकर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करेंगी। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के निदेशक प्रो. नरेंद्र मोहन ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में अमेरिका के डॉ. गिलीयन एग्लीस्टन, डॉ. मेल्विन बोल्टन, ब्राजील के फ्रांसिस्को गुएलहेरेम नास्तारी, थाईलैंड के डॉ. विराट वनिक श्रीरत्ना व्याख्यान देंगे।
प्रो. नरेंद्र गन्ना के अतिरिक्त चुकंदर के उत्पादन, प्रसंस्करण, फैक्ट्री इंजीनियरिंग व सहउत्पाद के बारे में जानकारी देंगे। संस्थान के प्रो. डॉक्टर स्वेन ऊर्जा संरक्षण के बारे में बताएंगे। कुल 100 शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे, इससे सभी को दूसरे देशों में प्रयोग की जा रही नई तकनीक की जानकारी हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें