फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी नहीं की, तो परिजनों को मार देंगे: युवती पर आरोपी बना रहा है दबाव, कॉल और मैसेज पर देते हैं धमकी

Fri, 18 Nov 2022 02:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में एक माता-पिता की बेटी से शादी करने का दबाव बनाया जा रहा है। आरोपी युवक और उसके परिजन कॉल और मैसेज पर धमकी दे रहे हैं। पीड़ित माता-पिता ने एसपी सिटी से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में शादी न करने पर युवक ने युवती का अपहरण कर परिजनों की हत्या करने धमकी दी। आरोपी कॉल और मैसेज कर लगातार धमकी दे रहा है। पीड़ित पिता ने एसपी देेहात को तहरीर देकर आरोपी के परिजनों पर भी साथ देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

जसवंतनगर के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि एटा के जैथरा थाना निवासी एक युवक और उसके परिजन बार-बार फोन कर बेटी पर शादी करने का दबाव बना रहे है। शादी से मना करने पर आरोपी परिवार के लोगों की हत्या कर बेटी को उठा ले जाने की धमकी दे रहे है।
आरोपी फोन पर गालीगलौज भी करते हैं और शादी न करने पर युवती को परिजनों की हत्या करने की धमकी देकर दहशतजदा कर रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पहुंच न्याय की गुहार लगाई है। एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने बताया कि मामले में तत्काल प्रभाव से संबंधित थाने को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें